Homeप्रमुख खबरेंसंगठन चुनाव ठीक प्रकार से सम्पन्न कराने भाजपा ने आयोजित की जिला...

संगठन चुनाव ठीक प्रकार से सम्पन्न कराने भाजपा ने आयोजित की जिला स्तरीय कार्यशाला

ग्वालियर 08 सितंबर।  संगठनात्मक चुनाव 2019 में आपको समय सीमा के अंदर अपने संगठन के चुनाव को गति प्रदान करनी है तथा संगठन के द्वारा जो निर्देश मिले हैं उन सभी निर्देशन का पालन करते हुए हमें बूथ से लेकर जिले तक के चुनावों को संपन्न कराना है। संगठन चुनाव की महत्वता को समझते हुए सभी मिलजुल कर सहमति से, शीघ्रता से, निष्पक्ष रुप से सभी समितियों के चुनाव कराएं जिससे संगठन के चुनाव समय सीमा में पूर्ण हो सके। यह बात रविवार को भाजपा के संगठन चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने संगठन चुनाव को लेकर प्रगति विद्या पीठ में आयोजित पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

श्री सोनी ने कहा कि प्राथमिक सदस्यता और सक्रिय सदस्यता के बाद संगठन पर्व का तीसरा चरण संगठन चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव से ही आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है। उन्होंने कहा कि 1952 से शुरू हुई पार्टी आज सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है, जिसका मुख्य कारण पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र ही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ता की कद्र होती और पार्टी नेतृत्व उस पर नजर रखते हुए बड़े पदों का दायित्व देते हैं।

श्री सोनी ने कहा कि मप्र की कांग्रेस सरकार ने झूठे लुहावने वादे कर जनता को ठगा है, मध्यप्रदेश की जनता पूरी तरह से कांग्रेस सरकार को समझ चुकी है और ठगा हुआ महसूस कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने किसानों के हितों की अनदेखी की है। किसान खून के आंसू रो रहे हैं। युवाओं के साथ धोखा हुआ। कांग्रेस ने कहा था हम 10 दिन मंे किसानों को कर्जा माफ करेंगे, लेकिन बिजली ही साफ कर दी। इस मामले में मध्यप्रदेश बहुत अच्छी स्थिति में था, लेकिन अब शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, हर क्षेत्र की जनता बिजली कटौती से परेशान है। वह मध्यप्रदेश जो अच्छी सड़कों के लिए जाना जाता था, वहां मैंटेनेंस न होने के कारण सड़कें खराब हो रही हैं। लॉ-एंड-ऑर्डर की बहुत बुरी हालत है। कुल मिलाकर कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश की स्थिति अंधेर नगरी चैपट राजा जैसी कर दी है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार को नींद से जगाने के लिए 11 सितम्बर को घंटा बजाओ कांग्रेस हटाओ आंदोलन किया जाएगा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री  शैलेंद्र बरूआ ने कहा कि संगठन द्वारा कार्यक्रमों की योजनाएं दी गई है और उसकी जिम्मेदारी भी दी गई है, हम सब इन सभी कार्यों को पूरा करेंगे जैसे कि हमने पिछले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, राजनैतिक क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। हमारे यहां पर लोकतंत्र की व्यवस्था है जिसमें पंचायत चुनाव से लेकर विधायक, सांसद के चुनाव होते हैं। जनता अपनी सरकार चुनती है। इन सभी दलों में एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ऐसा दल है जो लोकतंत्र का पूरी निष्ठा से पालन करती है और पार्टी में भी आंतरिक लोकतंत्र को पूरी तरह से स्थापित करती है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारों को लेकर एवं देश व देश की जनता के प्रति पूरी सेवाभाव के साथ कार्य करती है।

श्री बरूआ ने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है, जनता के सुख दुख की कोई चिंता नहीं है, केवल और केवल भ्रष्टाचार के कीर्तिमान बना रही है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार को नींद से जगाने के लिए 11 सितम्बर को प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन तय किया है। आंदोलन में कार्यकर्ता घंटा, घडियाल और मंजीरे लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इसी क्रम में ग्वालियर जिले में कलेक्टेªट का घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सागर के विधायक पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष  देवेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आपकी जो सामान्य सदस्यता है,उसे आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र के हिसाब से पूर्ण करें और जो पार्टी ने आपको लक्ष्य दिया है उसे समय से पूर्ण करें तथा साथ ही सक्रिय सदस्यता के रसीद कट्टे प्रत्येक मंडल में आप सब के पास पहुंच चुके हैं। जिस किसी को भी सक्रिय सदस्य बनना है, वह अपने मंडल अध्यक्ष से संपर्क कर सक्रिय सदस्य की रसीद कटा ले, अगर किसी व्यक्ति को पार्टी में पदाधिकारी बनना है तो जिसके पास सक्रिय सदस्यता होगी वही ही पार्टी का पदाधिकारी बन पाएगा। आप इसकी महत्वता को समझें और इस काम को अति शीघ्र करें।

कार्यशाला का संचालन पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन एवं आभार जिला महामंत्री कमल माखीजानी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जयसिंह कुशवाह, विवेक जोशी, डाॅ सतीश सिंह सिकरवार, अरविंद राय, सभापति राकेश माहौर, शरद गौतम, महेश उमरैया, राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर किशोर मंगलानी, कमला सोनी, रेखा धोलाखंडी, नीता सिंघल, हरि सिंह तोमर,  दीपक शर्मा, सोनू मंगल, गजेंद्र राठौर, रीना सोलंकी, विनोद शर्मा, तिलकराज बैरी, रामप्रकाश परमार, रामनिवास तोमर, महेंद्र सोलंकी, दारा सिंह सेंगर, विजय सक्सैना, जितेंद्र गुर्जर, मनीष राजौरिया, खुशबू गुप्ता, धर्मेंद्र आर्य, गंगाराम बघेल, अभिनंदन त्यागी, सुभाष शर्मा, मनीष दीक्षित, नीरू सिंह ज्ञानी, राजू पलैया आदि मौजूद थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments