Homeप्रमुख खबरेंकमलनाथ सरकार ने शुरु की गायों को गोद लेने की अनूठी योजना

कमलनाथ सरकार ने शुरु की गायों को गोद लेने की अनूठी योजना

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश भर में गौशाला खोलने का वादा किया था। अब गायों के लिए सरकार नई व्यवस्था करने जा रही है। राज्य सरकार अब सामान्य व्यक्ति के लिए भी गौशाला की गायों को गोदलेने की व्यवस्था शुरू करने जा रही है। इस योजना को कमलनाथ सरकार ने ‘प्रोजेक्ट गौशाला’ का नाम दिया है। इस योजना के तहत कोई भी आम व्यक्ति 15 दिन से लेकर जीवनभर के लिए गाय को गोद ले सकता है।

सरकार ने गाय को गोद लेने के लिए अलग अलग समयावधि के हिसाब से राशि तय की है। अगर आप गाय को जीवनभर के लिए गोद लेना चाहते हैं तो आपको तीन लाख रुपए खर्च करने होंगे। एक साल के लिए यह राशि 21 हज़ार रुपए है। एक महीने के लिए 2100 और 15 दिन के लिए 1100 रुपए तय किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत एनआरआई से लेकर सामान्य व्यक्ति तक वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए पैसे डोनेट कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट और मोबाइल एप के बनाने की प्रक्रिया अभी चल ही रही है और इसने अभी काम करना शुरू नहीं किया है। इस साल जनवरी में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक हजार नए गौशाला के निर्माण की घोषणा की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments