ग्वालियर 09 सितंबर। केंद्रीय मंत्री एवं मुरैना के सांसद नरेंद्रसिंह तोमर की माताजी स्व. शारदा देवी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को उनके गृहनगर ग्वालियर में संपन्न हुआ।इससे पूर्व उनकी अंतिम यात्रा आर्य नगर स्थित निज निवास से मुरार मुक्तिधाम पहुंची घाट पर उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित तमाम राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों से जुड़े लोंगों समाजसेवियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।गौरतलब है कि श्री नरेंद्रसिंह तोमर की माताजी का निधन सोमवार सुबह दिल्ली में हो गया था। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती इमरती देवी, मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर के आर्यनगर, मुरार स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी श्रीमती शारदा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा, , प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, श्री कमल पटेल, श्री रूस्तम सिंह, श्री राजेन्द्र भारती, श्री राधेलाल बघेल, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह, विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह, श्री बृजेंद्र सिंह सिसौदिया, श्री मुन्ना सिंह भदौरिया, श्री केपी सिंह भदौरिया, श्री घनश्याम पिरोनिया, श्री चेतन सिंह, श्री अनिल जैन, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ शहर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, वेदप्रकाश शर्मा, अभय चैधरी, राजेश सोलंकी, जयसिंह कुशवाह, राकेश जादौन, विवेक जोशी, जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, ध्यानेंद्र सिंह मामा, नियाज मोहम्मद, बालेंदु शुक्ला, राकेश माहौर, डाॅ सतीश सिंह सिकरवार, विनोद शर्मा, अरूण कुलश्रेष्ठ, राजेश दुबे, डाॅ अरविंद राय, राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, कनवर मंगलानी, रामेश्वर भदौरिया, संभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन, दीपक शर्मा, सोनू मंगल, राकेश खुरासिया, गजेंद्र सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, मधुसूदन सिंह भदौरिया, अरूण कुलश्रेष्ठ, विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्षगण रामनिवास तोमर, दारासिंह सेंगर, विजय सक्सैना, जयंत शर्मा, महेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश सेन, तिलकराज बैरी, रमाकांत महेते, त्रिलोक शर्मा, भरत दांतरे, विवेक चैहान, धर्मेंद्र आर्य, बलराम बघेल, मनीष मांझी, आशीष मल्होत्रा, सतेंद्र रईखेडा, मनीष दीक्षित सहित पार्टी के पदाधिकारी, जिलाध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

