Homeदेशदेश में गणेश विसर्जन व अनंत चतुर्दशी की धूम

देश में गणेश विसर्जन व अनंत चतुर्दशी की धूम

  दस दिन तक गणपति की पूजा के बाद आज गणपति विसर्जन का दिन है. आज के दिन को अनंत चतुर्दशी भी कहा जाता है. दस दिनों तक बप्पा की सेवा करने के बाद आज लोग उन्हें विसर्जित करते हैं. कई लोग गणेश चतुर्थी के अगले दिन भी गणेश विसर्जन करते है. 

जहां गणपति विसर्जन अनंत चतुदर्शी के दिन किया जाता है उसे डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन कहा जाता है. लेकिन अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विजर्सन की परंपरा सबसे ज्यादा प्रचलित है. गणेश चतुर्थी के 10 दिन बाद यानी कि 11वें दिन अनंत चतुर्दशी आती है.

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व देश ही नहीं विदेशों से भी   गणेश उत्सव की धूम के समाचार व तस्वीरें देखते ही बनती है. मुंबई में लाल बाग के राजा की विशाल प्रतिमा का विसर्जन ना सिर्फ गणेश मंडल के लिए बल्कि पुलिस प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती होती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments