अभी आपके मोबाइल पर जब कोई कॉल आती है तो उसकी घंटी 35 से 40 सेकंड तक सुनायी देती है। लेकिन एयरटेल ग्राहकों के फोन पर घंटी बजने की अवधि 25 सेकंड हो गयी है। प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो से बराबरी के लिए कंपनी ने यह निर्णय किया है। इसका एक मकसद कॉल जुड़ने पर लगने वाले इंटरकनेक्ट उपयोग शुल्क (IUC) की लागत घटाना भी है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इंटरकनेक्ट शुल्क पर उसके किसी आधिकारिक निर्णय पर पहुंचने से पहले इस मुद्दे पर आपस में उलझी दूरसंचार कंपनियों से सर्वसम्मति से किसी समाधान पर पहुंचने के लिए कहा था।