HomeBreakingमहाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी नेताओं की...

महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी नेताओं की बैठक टली

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के प्रतिनिधिमंडल की बैठक अगले नोटिस तक के लिए टल गई है। यह मुलाकात आज (शनिवार) शाम साढ़े चार बजे तय थी। लेकिन, इसके टलने होने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

शुक्रवार को न्यूनतम साझा कार्यक्रम (कॉमन मिनिमम प्रोग्राम) तय होने के बाद तीन दलों के नेताओं की राज्यपाल के साथ मुलाकात तय की गई थी। उधर, शिवसेना ने यह साफ कर दिया है कि वे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले होनेवाली एनडीए की बैठक में हिस्सा लेगी।

गौरतलब है कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस गठबंधन में सस्पेंस को लेकर महाराष्ट्र में इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में संवाददाताओं बात करते हुए कहा कि एनसीपी चीफ शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच रविवार को मुलाकात हो सकती है, जिसमें आगे के कदम के बारे में चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments