ग्वालियर / एक ही तारीख यानी आज 30 नवम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों के ग्वालियर अंचल आगमन पर अलग अलग रहने की खबरों के जोर पकड़ने और इसे नेताओं के बीच जारी मनमुटाव व ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से दूरी बनाने से जोड़े जाने के बाद एन समय पर सिंधिया ने अपना कार्यक्रम बदल लिया। इसके चलते
मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया हेलीकॉप्टर में मुरैना जाएंगे। एमआईटीएस के कार्यक्रम के दौरान अचानक सिंधिया ने अपना कार्यक्रम बदल लिया।पहले वह नरवर से लौटने के बाद मुरैना जाने वाले थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर ग्वालियर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान करके मुरैना में विधायक बनवारी लाल शर्मा के यहां विवाह समारोह में शामिल होने के पश्चात दोपहर मुरैना से वापस ग्वालियर हवाई अड्डा आकर मुख्यमंत्री भोपाल प्रस्थान करेंगे, श्रीमंत सिंधिया हेलीकाप्टर से प्रस्थान करके 3 बजे नरवर पहुचेंगे, 4.30 बजे नरवर से प्रस्थान करके 5.00 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर आगमन होगा, इसके बाद कांग्रेस नेता मितेन्द्र सिंह एवं श्री मदन कुशवाह के यहां सौजन्य भेंट करने श्री सिंधिया वापस जाएंगे।