साल 2020 के शुरुआत में ही साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। खास बात ये है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। यह ग्रहण 10 जनवरी शुक्रवार रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी के तड़के 02:40 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण कुल 04 घंटे 01 मिनट की अवधि तक रहेगा। यह भारत समेत यूरोप, आस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि इसका कोई खास असर नहीं होने वाला है।
कहां-कहां नजर आएगा यह चंद्रग्रहण
– भारत समेत एशिया के सभी देश
– ऑस्ट्रेलिया
– अफ्रीका
– यूरोप
– नॉर्थ अमेरिका
– भारतीय महासागर
ग्रहण के समय क्या करें क्या ना करें
चंद्र ग्रहण के दौरान कई बातों का ख्याल रखना आवश्यक माना जात है। मान्यता है कि इस ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान कोई भी काम शुरु करने की मनाही होती है। इस दौरान खाना बनाने से भी बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए हमेशा इस दौरान ईश्वर का ध्यान करना चाहिए।