Homeप्रमुख खबरेंएक फरवरी से फिर तीखे तेवर दिखा सकती है ठंड

एक फरवरी से फिर तीखे तेवर दिखा सकती है ठंड

ग्वालियर / प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, उज्जैन व चंबल संभागों में सामान्य से अधिक एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य या सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों के कुछ हिस्सों में तथा ग्वालियर व चंबल संभागों में अगले 48 घंटों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

वहीं, 29 से 31 जनवरी के दौरान उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। 30 जनवरी से उत्तरी ठंडी हवाएं पश्चिमी मप्र के इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में पहुंच जाएगी। इससे न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

यानि कड़ाके की सर्दी वापसी कर सकती है। एक फरवरी से कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा। इधर, अगले 3-4 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments