Homeदेशभगोड़े देशद्रोही शरजील इमाम के समर्थन में उतरे JNU व जामिया के...

भगोड़े देशद्रोही शरजील इमाम के समर्थन में उतरे JNU व जामिया के छात्र

भड़काऊ भाषण देने के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ छह राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिहार के जहानाबाद जिला स्थित उसके पैतृक आवास समेत असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मणिपुर में छापेमारी की है.

हालांकि, शरजील पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस बीच JNU में शरजील के पक्ष में नारेबाजी की घटना सामने आई है. सिर्फ जेएनयू ही नहीं, जामिया में भी छात्रों ने शरजील के समर्थन में मार्च निकाला. सड़कों पर उतरे छात्रों ने शरजील को पीड़ित बताकर सरकार को घेरा. जेएनयू के छात्र शरजील पर देश विरोधी बातें करने का आरोप है. उसके खिलाफ देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

दरअसल, सोमवार (27 जनवरी) को 9 बजे के आसपास जेएनयू में एक मार्च शुरू हुआ. यह मार्च गंगा ढाबा से शुरू होकर साबरमती ढाबे और फिर चंद्रभागा तक गया. मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और कहा, ‘शरजील इमाम जिंदाबाद. शरजील तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं.’

इमाम के समर्थन में सैकड़ों छात्रों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर मार्च निकाला. इस मार्च में एनआरसी, सीएए और भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. इमाम के समर्थन में निकाले गए मार्च में एक विवादित वीडियो भी वायरल है, जिसमें जेएनयू की काउंसलर आफरीन फातिमा दिख रही हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments