Homeदेशमस्जिद में छुपा बैठा था देश तोड़ने की बात करने वाला भगोड़ा...

मस्जिद में छुपा बैठा था देश तोड़ने की बात करने वाला भगोड़ा शरजील ईमाम , पुलिस ने दबोचा लिया रिमांड पर

देशद्रोह और भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को दिल्‍‍‍‍ली पु‍लिस ने बिहार पुलिस की मदद से बिहार के जहाानाबाद के काको थाना क्षेत्र की एक मस्जिद से मंंगलवार को गिरफ्तार किया। उसे छह राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। दिल्‍ली पुलिस नेे उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए जहानाबाद के मुख्‍य न्‍या‍यिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की कोर्ट मेंं पेेेेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दे दी है। अब शरजील का मेडिकल टेस्‍ट होगा। उसके बाद उसे पुलिस अपने साथ दिल्‍ली ले जाएगी।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच वाद-विवाद भी हो गया। बताया जा रहा है कि शरजील की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ थी।

 

शरजील के नेपाल भाग जाने की जताई गई थी आशंका

बता दें कि शरजील इमाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि वह नेपाल भाग गया होगा। उसकी गिरफ्तारी को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि अगर नेपाल चला गया होगा तो उसकी गिरफ्तारी मुश्किल होगी। इससे पहले शरजील इमाम का लोकेशन बिहार में ही मिल रहा था। नीतीश ने कहा- किसी में दम नहीं कि भारत के टुकड़े कर सके

उसकी गिरफ्तारी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि इन दिनों देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, उसे सामान्य किया जाना चाहिए। लेकिन ये भी है कि सब हमलोगों के चाहने से नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने अपना काम किया है। बिहार पुलिस ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर कोई नहीं जो भारत के टुकड़े कर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments