Homeप्रमुख खबरेंज्योतिरादित्य ने कमलनाथ को दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

ज्योतिरादित्य ने कमलनाथ को दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार (13 फरवरी) को कहा कि यदि मध्य प्रदेश में सरकार पार्टी के घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) को पूरा लागू नहीं करती है तो वह सड़कों पर उतरेगें। उन्होंने दिल्ली चुनाव में पार्टी की हार के बाद सोच बदलने की भी जरूरत बताई।

संत रविदास जयंती के अवसर पर जिले में कुडीला गांव में एक सभा को सम्बोधित करते हुए सिंधिया ने कहा, ”मेरे अतिथि शिक्षकों को मैं कहना चाहता हूं। आपकी मांग मैंने चुनाव के पहले भी सुनी थीं। मैंने आपकी आवाज उठाई थी और ये विश्वास मैं आपको दिलाना चाहता हूं कि आपकी मांग जो हमारी सरकार के घोषणापत्र में अंकित है वो घोषणापत्र हमारे लिए हमारा ग्रंथ है।”

उन्होंने अतिथि शिक्षकों को सब्र रखने की सलाह देते हुए कहा, ”अगर उस घोषणापत्र का एक-एक अंग पूरा न हुआ तो अपने को सड़क पर अकेले मत समझना। आपके साथ सड़क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उतरेगा। सरकार अभी बनी है, एक वर्ष हुआ है। थोड़ा सब्र हमारे शिक्षकों को रखना होगा। बारी हमारी आएगी, ये विश्वास, मैं आपको दिलाता हूं और अगर बारी न आये तो चिंता मत करो, आपकी ढाल भी मैं बनूंगा और आपका तलवार भी मैं बनूंगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments