HomeBreakingसिंधिया व उनके समर्थकों पर कमलनाथ के मंत्री का सीधा हमला कहा...

सिंधिया व उनके समर्थकों पर कमलनाथ के मंत्री का सीधा हमला कहा जिन्हें कांग्रेस पर विश्वास नहीं वे तुरंत पार्टी छोड़ें

सोशल मीडिया पर सिंधिया समर्थकों द्वारा पूर्व में उनके पिता स्व माधव राव सिंधिया द्वारा बनाई गए राजनीतिक दल विकास कांग्रेस व उसका चुनाव चिन्ह उगता सूरज के पुनः जीवंत करने की चर्चा के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में एकबार पुनः उबाल आ गया है। इसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने सीधा हमला बोलते हुए उन सभी को कांग्रेस से बाहर करने की मांग की है जिनका की कांग्रेस पर विश्वास नहीं है। उन्होंने भोपाल में पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर कहा की जो लोग इस तरह की बात कर रहे हैं उन्हें तत्काल कांग्रेस छोड़ देना चाहिए।

डॉ गोविंद सिंह पूर्व भी सिंधिया के सड़कों पर उतरने वाले बयान पर विरोध का स्वर बुलंद कर चुके हैं। सिंधिया ने चुनावी वचनपत्र में कमलनाथ द्वारा किये वादे पूरे न करने पर अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की धमकी सार्वजनिक मंच से दी थी इसके बाद मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कह दिया था की वे सड़कों पर उतरना चाहें तो उतर जाएं। अब कमलनाथ दिग्विजयसिंह समर्थक गोविंद सिंह के ताजा बयान को अपरोक्ष रूप से ज्योतिरादित्य पर सीधे हमले के रूप में देखा जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा की सिंधिया की ओर से इसपर क्या रिएक्शन आता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments