उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफ़राबाद में नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटा दिया गया है. मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों में बड़ी संख्या महिलाओं को थी.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
जाफ़राबाद में महिलाएं पिछले कई दिनों से सीएए के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहीं थीं. लेकिन शनिवार रात को प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने जाफ़राबाद रोड को ब्लॉक कर दिया.
रविवार को धरना स्थल से कुछ ही दूरी पर सीएए के समर्थन में भारी भीड़ जमा होने लगी और हालात तनावपूर्ण हो गए. सोमवार को हिंसा शुरू हो गई.
इस बीच सोमवार को हुई हिंसा में अब मरने वालों की संख्या 11 हो गई है.