Homeप्रमुख खबरेंसमस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम से चर्चा में आए कांग्रेस नेता सत्येन्द्र...

समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम से चर्चा में आए कांग्रेस नेता सत्येन्द्र शर्मा मिल रहा है जोरदार जनसमर्थन

बिजली समस्या निवारण जनसुनवाई शिविर  में मौके पर ही तमाम बिजली समस्याओं का निवारण

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया  के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक के दिशानिर्देशन में आज किशनबाग वार्ड क्रमांक 1 में विधुत समस्या निवारण जनसुनवाई शिविर लगया जिसमे सहायक प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा आज 1700 रु में मोके पर 3 कनेक्शन प्रदाय कर कर्मचारियों को भेज कर मीटर लगवाये गए एवं 15 नए कनेक्शन हेतु आवेदन प्राप्त हुए जिनके मीटर कल लगाए जाएंगे एवं 50 गलत बिलो का संशोधन कर उनको मोके पर ठीक किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा गलत विधुत बिलो सही करवाने का एवं कम राशि मे नए कनेक्शन दिए जाने को लेकर उपभोक्ताओं को सुविधाएं दिलवाये जाने का अभियान चला रखा है जिसमे अभी तक लगभग 350 बजली बिलो का सुधार करवाया जा चुका है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा है कि ” समस्या आपकी, संघर्ष हमारा” कार्यक्रम के तहत लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सत्येन्द्र शर्मा के इस अभियान को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और लोगो की जुबान पर चर्चा है कि समस्याओ के निराकरण के लिए सत्येन्द्र शर्मा तुरन्त एक्शन लेते है और जब तक समस्या का निराकरण नहीं हो जाता तब तक चेन से नहीं बैठते ऐसे नेता हो तो क्षेत्र में समस्याएं ही न हो।

 

विधुत समस्या निवारण शिविर में युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के अलावा मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक, डॉ रहीश कुरैशी, निशा मिर्जा, प्रिया जखोटिया, मनोज शर्मा, सलमान खान, सोनू खान, सोनू गौर, नारायण मिश्रा, विजय राम, पूरन सिंह, रिंकू कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments