Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

 

भोपाल। कर्नाटक के बेंगलुरु से शुरू हुआ मध्य प्रदेश का सियासी ड्रामा शाम को भोपाल आते आते उग्र हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर हमला बोल दिया। जमकर पथराव किया गया। कुछ लोग घायल हुए हैं। कलेक्टर ने इलाके में धारा 144 लगा दी है। मध्यप्रदेश में सियासी हालात दिन ब दिन बदलते और बिगड़ते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम के अनुसार बंगलुरू में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बाहर लगी बैरिकेडिंग तोड़कर भाजपा कार्यालय में घुस गए, इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और हंगामा बढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments