Coronavirus के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू को देखते हुए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. देश के इतिहास में पहली बार होगा कि एक साथ 3700 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. इस कर्फ्यू के मद्देनजर देश में शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी. यानी शनिवार 21 मार्च 2020 की मध्यरात्रि से रविवार 22 मार्च 2020 को रात 10 बजे तक लगभग भारतीय रेलवे (Indian Railway, IRCTC) ने करीब 3700 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.22 मार्च से ट्रेनों में नो कैटरिंग उधर आइआरसीटीसी ने ऐलान किया है कि मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में कैटरिंग सुविधा 22 मार्च से अगले आदेश तक बंद रहेगी. फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम, जन आहार और सेल किचन भी पूरी तरह बंद रहेंगे. प्रीपेड ट्रेनों में भोजन की आपूर्ति करने वाली स्थिर इकाइयां काम करना जारी रखेंगी.
कोरोना से देशवासियों को बचाने के लिए आज रात्रि से रेलवे करेगा यह ऐतिहासिक काम
जनता कर्फ्यू के कारण ही देश में शनिवार की मध्यरात्रि (12 बजे) से रविवार रात दस बजे के बीच कोई पैसेंजर ट्रेन भी रवाना नहीं होगी. हालांकि जो ट्रेन सुबह सात बजे तक खुल चुकी होंगी, उनके परिचालन पर असर नहीं पड़ेगा और वह अपने गंतव्य तक बिना रुकावट पहुंचेंगी. खबर ये भी मिल रही है कि मेल-एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रविवार सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगी. इस तरह कुल 2400 पैसेंजर और 1300 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी.