Homeप्रमुख खबरेंजानिए कोरोना से जारी जंग में भोपाल को लेकर क्यों परेशान है...

जानिए कोरोना से जारी जंग में भोपाल को लेकर क्यों परेशान है स्वास्थ्य महकमा

मध्य प्रदेश में केारोना वायरस की रोकथाम के लिए लड़ाई जारी है, मगर राजधानी में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों के केारोना संक्रमित पाए जाने के बाद से महकमे और सरकार दोनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। विभाग संक्रमित कर्मचारियों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में लग गया है। राजधानी मेें अब तक 85 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन सभी को आइसोलशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने कहा है कि स्वास्थ्य संचालनालय में अधिकारियों-कर्मचारियों के बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण से प्रभावित होने के कारणों की जांच की जा रही है। उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री की पड़ताल करने के निदेर्श जिला प्रशासन को दिये गये हैं। निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार जानकारी प्राप्त होने पर ही आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।फैज अहमद किदवई ने बताया कि परस्पर सम्पर्क से ही कोरोना संक्रमण का विस्तार होता है। इसलिए प्रभावित व्यक्ति किन लोगों से किस क्रम में मिले और यह कहां से आरंभ हुआ, इसकी ट्रेसिंग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाना होगा कि स्वास्थ्य संचालनालय में यह कहां से शुरू हुआ। जब तक संबंधित व्यक्ति स्वयं के सम्पकोंर् के क्रम का ब्यौरा (कांटेक्ट हिस्ट्री) नहीं देंगे, तब तक निश्चित रूप से कुछ कह पाना कठिन है। किदवई ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जो प्रोटोकॉल है उसके मुताबिक जिला प्रशासन जानकारी एकत्र कर रहा है। इसके बाद ही जिम्मेदारी निधार्िरत कर कार्यवाही की जा सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments