Homeमध्यप्रदेशविश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान ने मौलश्री का पौधा...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान ने मौलश्री का पौधा लगाया

भोपाल /मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्रालय के नवीन भवनों के निकट स्थित उद्यान परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और पत्रकारों ने भी पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। धरती को यदि बचाना है तो हमें पर्यावरण बचाना पड़ेगा, पेड़ लगाने पड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments