Homeधर्म कर्मजानिए आज का दिन मांगलिक कार्यों के लिए क्यों है बेहद शुभ

जानिए आज का दिन मांगलिक कार्यों के लिए क्यों है बेहद शुभ

आज भड़ली नवमी है। विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त है। 1 जुलाई से देवशयनी एकादशी से 25 नवंबर तक भगवान श्रीहरि विष्णु योग निद्रा में जाएंगे, जिसके चलते सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।

आज प्रात: 7 बज कर 30 मिनट से प्रात: 9 बजे तक राहुकाल रहेगा।

आज गुप्त नवरात्र समाप्त हो रहे हैं। मेला शरीक भवानी। कंदर्प नवमी। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु।

29 जून, सोमवार, 8 आषाढ़ (सौर) शक 1942, 15 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2077, 7 जिल्काद सन् हिजरी 1441, आषाढ़ शुक्ल नवमी रात्रि 10 बज कर 13 मिनट तक उपरांत दशमी, हस्त नक्षत्र प्रात: 7 बज कर 14 मिनट तक तदनंतर चित्रा नक्षत्र, परिघ योग सायं 5 बज कर 11 मिनट तक पश्चात शिव योग, बालव करण, चंद्रमा सायं 6 बज कर 27 मिनट तक कन्या राशि में उपरांत तुला राशि में।

अबूझ  तिथि का अर्थ है कि जिन लोगों के विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं निकलता उनका विवाह इस दिन किया जाए तो उनके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आता है। कहने का अर्थ है कि बिना किसी चिंता के इन विशेष तिथियों पर मांगलिक कार्य समपन्न किए जाते हैं। यह तिथियां ऐसी होती हैं कि इन पर बिना पंडित की सलाह लिए शुभ काम किए जाते हैं। साथ ही इनमें पंचांग को देखने की जरूरत नहीं होती है। बिना ज्योतिष को दिखाए ही मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ये दिन स्वयं में इतने सिद्ध होते हैं और यह अति शुभ दिन माने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments