कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां सरला ने कहा कि भोलेनाथ ने बचाई मेरे बेटे की जान बचाई। मां सरला ने बताया कि विकास दुबे की मध्य प्रदेश में ससुराल है। वह हर साल महाकाल का दर्शन-पूजन करने जाते है। सरकार से कार्रवाई के सवाल पर मां सरला ने कहा कि हम क्या चाहते हैं सरकार जो चाहे वो करे पर अंत उन्होंने ने कहा जान बख्स दें।
इससे पहले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के भाई दीपू के लखनऊ के कृष्णानगर स्थित आवास पर जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां मां सरला देवी दो टूक कहा कि उनका बेटा अपराधी था। उसे बहुत समझाया कि यह रास्ता छोड़ दो लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।