Homeदेशकोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया प्लाज्मा डोनेट

कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया प्लाज्मा डोनेट

कोरोना संक्रमितों के इलाज में मदद के लिए आगे आए राज्यसभा सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया प्लाज्मा डोनेट किया और कहा कोरोना से लड़ने का दायित्व सिर्फ सरकार का नहीं हम सबका भी है

ग्वालियर 09 जुलाई 2020/ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बीच राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए आगे आए हैं। श्री सिंधिया ने गुरुवार को देश की राजधानी नईदिल्ली के एक अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट कर कोरोना संक्रमितों के इलाज में मदद करने की पहल की।

प्लाज्मा डोनेट करने के बाद राज्यसभा सदस्य श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में अपनी सेहत और जान की सुरक्षा करना हम सभी की प्राथमिकता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम का दायित्व सिर्फ सरकार का नहीं हम सब का भी है। इस महामारी से लड़कर जो लोग ठीक हो चुके हैं, वो सभी इस बीमारी से जूझ रहे अन्य लोगों की जान बचाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण का सामना कर मैं और मेरे जैसे हजारों अन्य नागरिक स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे सभी नागरिक जो कोरोना को हरा चुके हैं उन्हें अपना प्लाज्मा डोनेट कर अन्य संक्रमितों के इलाज में मदद करनी चाहिये। श्री सिंधिया ने कारोना से ठीक हो चुके देश के लोगों से आगे आकर कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद करने का आग्रह किया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments