Homeमध्यप्रदेशकोरोना ने बढ़ाई संघ भाजपा की परेशानी एक के बाद एक कई...

कोरोना ने बढ़ाई संघ भाजपा की परेशानी एक के बाद एक कई लोग चपेट में

इंदौर /भोपाल। मध्यप्रदेश में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  और  उससे सम्बन्धित राजनीतिक दल भाजपा की सरकार और संगठन दोनो पर कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है । संघ प्रचारक ओर भाजपा के प्रांत संगठनमंत्री सुहास भगत प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ग्वालियर चम्बल के संगठनमंत्री केशव सिंह, भोपाल व ग्वालियर के संगठनमंत्री आशुतोष तिवारी  भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ कोरोना से जूझ रहे  है ।  ग्वालियर में कल बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे आज डॉ राकेश रायजादा और राजू सेंगर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।   वही कोरोना को लेकर अजीबोगरीब बयान देने बाले  सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं।

सिलावट कई दिनों से धुआंधार प्रचार में जुटे हैं । वे कार्यकर्ता बैठकें भी कर रहे है और अफसरों को भी साथ लेकर घूम रहे हैं । कल जब उनसे मीडिया ने पूछा तो बोले मैं  स्ट्रांग आदमी हूँ । जो आदमी सरकार गिरा सकता है । विधायक पद को छोड़ सकता है उसे कोरोना नही हो सकता । वे आज सीएम की ऑनलाइन केबिनेट में शामिल हुए और कुछ घण्टे बाद उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो अफसर और कार्यकर्ताओं के हाथ पांव फूल गए ।

उधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ प्रचारकों के भोपाल में कोरोना संक्रमित होने की खबर आ चुकी है। वहीं जबलपुर संघ कार्यालय में भी 14 लोगों के पॉसिटिव होने की जानकारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments