अयोध्या। श्री राम मंदिर का वर्षों का भारतवासियों का सपना आज पूरा हो गया है। अयोध्या में मंदिर के लिए भूमि पूजन आज प्रारंभ हो गयाा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर की आधारशिला रख रहे हैं। इसके लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे हैं।
यहां पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के साकेत कॉलेज हेलीपैड पर लैंड किया और यहां से वे सीधे हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे है। यहां उन्होंन मंदिर में दर्शन करने से पहले हाथो को सेनिटाइज किया और मंदिर में माथा टेककर मंदिर की परिक्रमा की और इसके बाद भूमि पूजन के आयोजन स्थल पर पहुँच चुके है। यहां पहुँच कर पीएम मोदी ने साष्टांग प्रणाम किया।
बता दें कि मंगलवार रात 12 बजे से अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं और निजी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि अयोध्या व उसके आसपास के जिलों में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों व जवानों को पूरी मुस्तैदी व तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
राज्य के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने कहा, यह तो प्रोटोकॉल में शामिल है कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे में स्वस्थ पुलिसकर्मी लगे हों और अभी कोविड-19 के इस दौर में कोरोना योद्धा के अलावा और कौन स्वस्थ मिल सकता है। इसमें कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके ये पुलिसकर्मी रामनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सुरक्षा घेरे की पहली परत बनाएंगे।
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन का अनुष्ठान सोमवार से शुरू हो गया है। मुख्य पूजन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित शुभ मुहूर्त में करेंगे। यह मुहूर्त 32 सेंकेड का है, जो मध्याह 12 बजकर 44 मिनट आठ सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड के बीच है।