Homeदेशभाजपा जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पांच दिनों में BJP नेताओं...

भाजपा जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पांच दिनों में BJP नेताओं पर तीसरा बड़ा हमला

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में रविवार सुबह एक और बीजेपी नेता को गोली मार दी गई। अब्दुल हमीद नामक बीजेपी के जिला अध्यक्ष को श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अब्दुल हमीद नजर ओम्पोरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जिस समय अज्ञात बंदूकधारियों ने उनपर गोलियां चला दीं। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में अब्दुल हमीद का इलाज जारी है।

38 वर्षीय अब्दुल हमीद बीजेपी की ओर से जिला अध्यक्ष थे। यह पिछले पांच दिनों में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जम्मू-कश्मीर में होने वाला तीसरा हमला है। इससे पहले, दक्षिणी कश्मीर के काजीकुंड इलाके में सरपंच की हत्या कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments