Homeमध्यप्रदेशवीरांगना अवंतीबाई लोधी की अश्वारोही प्रतिमा लोकार्पित

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की अश्वारोही प्रतिमा लोकार्पित

ग्वालियर 16 अगस्त 2020/ वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी ने एक अद्वितीय उदहारण प्रस्तुत कर 1857 के भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में वीरता से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। ऐसी वीरांगना का देश की सभी नारियों और पुरुषों को अनुकरण करना चाहिए। उक्त आशय के विचार प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आज ग्वालियर के मल्लगढ़ा तिराहे पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की।
वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि वीरांगना की प्रतिमा ग्वालियर के सांसद एवं तत्कालीन महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण ही स्थापित हो सकी है और आज वीरांगना की जयंती भी है इस अवसर पर वीरांगना की प्रतिमा का लोकार्पण कर, मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । समाज के सभी वर्गों को वीरांगना से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्थापित प्रतिमा के बाद अब शीघ्र ही इस तिराहे का सौंदर्य करण किया जाए जिससे इस चौराहे से शहर में प्रवेश करने वाले नागरिकों के लिए यह तिराहा आकर्षण का केंद्र बने।
सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि मेरे महापौर रहते हुए लोधी समाज के नागरिकों ने मुझसे वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा लगाने का आग्रह किया था जिसको लेकर आज यह प्रतिमा स्थापित की जा सकी। वीरांगना के जीवन से शहर के युवा प्रेरणा लें और राष्ट्र हित के लिए हमेशा कार्य करते रहें। सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि आज वीरांगना की जयंती है उनकी जयंती के अवसर पर सभी शहर वासियों को शुभकामनाएं एवं वीरांगना के चरणों में शत शत नमन।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक श्री एमबी ओझा, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, पूर्व सभापति श्री राकेश माहौर, लोधी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रीतम लोधी, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री कोक सिंह नरवरिया पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्ण राव दीक्षित, पार्षद श्री धर्मवीर सिंह राठौर, श्रीमती सुनीता लोधी सहित मूर्तिकार श्री दिनेश प्रजापति एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नागरिकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नगर निगम एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments