Homeमध्यप्रदेशचकाचक मैं इंदौर का चौका ,ग्वालियर साबित हुआ फिसड्डी मिला 13 वां...

चकाचक मैं इंदौर का चौका ,ग्वालियर साबित हुआ फिसड्डी मिला 13 वां स्थान यहां देखिए पूरी लिस्ट

भोपाल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्य प्रदेश के चार शहर टॉप 20 में शामिल हुए हैं। इसमें पहले नंबर इंदौर शहर रहा है। सातवें नंबर पर भोपाल, 13वें पर ग्वालियर और 17वें पर जबलपुर रहा है। इंदौर में लगातार चौथी बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड पाया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सीएम शिवराज सिंह से बात करते हुए बताया कि जब एक बार वे इंदौर आए थे तो उनके जापानी मित्र ने उसने कहा था कि मैं शहर में गंदगी ढूंढने निकला था लेकिन मिली नहीं। केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है जब दूसरे देश जहां सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है, वहां के लोग ऐसी बात कहें।

भोपाल सातवें नंबर पर

स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार भोपाल की रैंकिंग सुधकर 7वें नंबर पर आ गई है। पिछले साल यह 19वें नंबर पर था। इस बार भोपाल को 6 हजार में से 5066.31 अंक मिले हैं। इसके पहले हुए सर्वेक्षण में भोपाल को एक बार सबसे स्वच्छ राजधानी भी घोषित किया जा चुका है, लेकिन इस बार यह खिताब नहीं मिला।

सफाई के मामले इंदौर लगातार चौथी बार नंबर-1 बन गया है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी को बेस्ट गंगा टाउन घोषित किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 लीग के तीनों क्वार्टर में भी इंदौर अव्वल रहा था।

देश के 10 सबसे साफ शहर

रैंक शहर स्कोर
1 इंदौर 5647.56
2 सूरत 5519.59
3 नवी मुंबई 5467.89
4 विजयवाड़ा 5270.32
5 अहमदाबाद 5207.13
6 राजकोट 5157.36
7 भोपाल 5066.31
8 चंडीगढ़ 4970.07
9 विशाखापट्टनम 4918.44
10 वडोदरा 4870.34

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले 47 शहरों में ये 10 सबसे गंदे

रैंक शहर स्कोर
1 पटना 1552.11
2 पूर्वी दिल्ली 1962.31
3 चेन्नई 2010.93
4 कोटा 2051.88
5 उत्तरी दिल्ली 2169.25
6 मदुरई 2255.81
7 मेरठ 2314.59
8 कोयंबटूर 2337.12
9 अमृतसर 2459.31
10 फरीदाबाद 2646.69

देश में जालंधर कैंट सबसे साफ

  • 100 से ज्यादा अर्बन लोकल बॉडी वाले राज्यों में पहला स्थान छत्तीसगढ़ को मिला।
  • 100 से कम अर्बन लोकल बॉडी वाले राज्यों में पहला स्थान पर झारखंड रहा।
  • भारत के सबसे क्लीनेस्ट कैंट एरिया में पहला स्थान जालंधर को मिला।
  • 1 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा लोगों ने सर्वे में भाग लिया।
  • 1 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में उत्तराखंड के नंदप्रयाग में सबसे ज्यादा लोगों ने सर्वे में भाग लिया।
  • 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में टॉप 3 में महाराष्ट्र
  • के कराड़, सासवड़ और लोनावला

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments