Homeदेशअमरीका का बड़ा खुलासा गल्वन घाटी में हुई झड़प में चीन के...

अमरीका का बड़ा खुलासा गल्वन घाटी में हुई झड़प में चीन के 60 सैनिक मारे गए थे

नई दिल्ली: लद्दाख पर अमेरिकी अखबार न्यूजवीक की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक गल्वन घाटी में हुई झड़प में चीन के करीब 60 सैनिक मारे गए थे, भारतीय सेना पीएलए पर भारी पड़ी थी. गल्वन में हुए एक्शन के बाद चीन खौफ में है. जानकारी के मुताबिक ब्लैक टॉप और हेल्मेट टॉप के आस-पास चीन अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है. सेटेलाइट तस्वीरों में चीनी कैंप दिखाई दे रहे हैं.

भारतीय सेना के नियंत्रण के बाद चीन की चिंता बढ़ी
फिंगर-4 इलाके में मौजूद चीनी सैनिकों पर लगातार नजर रखने के लिए पर्वत चोटियों और सामरिक ठिकानों पर भारतीय सेना ने अतिरिक्त कुमुक भेजी है. पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर फिंगर-4 से फिंगर-8 तक के इलाकों में चीनी सैनिक मौजूद हैं, लेकिन कई ऊंची चोटियों पर भारतीय सेना के नियंत्रण के बाद चीन की चिंता बढ़ रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments