HomeBreakingपूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

 नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का आज नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. वह आइसीयू में वेंटिलेटर पर थे. रघुवंश कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, हालांकि बाद में वह ठीक भी हो गए थे. लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल ही में आरजेडी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था.

 

लालू यादव को लिखे अपने खत में रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा था, ‘‘मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के बाद 32 सालों तक आपके पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं. पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया. मुझे क्षमा करें.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments