ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ डीन जोन्स का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. वो 59 साल के थे. का निधन मुंबई में हुआ. आईपीएल के दौरान जोन्स मुंबई में रहकर कमेंट्री कर रहे थे.
स्टार इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, “हम दुख के साथ बता रहे हैं कि डीन मेर्विन जोन्स एएम अब दुनिया में नहीं रहे. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और इस मुश्किल घड़ी में हम उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं. हम ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग से संपर्क में हैं और सभी ज़रूरी व्यवस्था कर रहे हैं.
“डीन जोन्स इस खेल के सबसे महान एम्बेस्डर में से एक थे. वो हमेशा नए टैलेंट की खोज और उन्हें संवारने में आगे रहते थे. वो कमेंट्री के चैंपियन थे, उनकी मौजूदगी और प्रेजेंटेशन ने लाखों प्रशंसकों का दिल जीता.”
डीन जोन्स का शुमार ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ों में होता है. उन्होंने अपने शानदार करियर में कुल 52 टेस्ट और 164 वन डे मैच खेले थे.