Homeमध्यप्रदेशपत्नी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हटाए गए...

पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हटाए गए डीजे स्पेशल सेल पुरुषोत्तम शर्मा

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री पुरुषोत्तम शर्मा को पुलिस मुख्यालय में डीजे स्पेशल के पद से हटा दिया गया है। उनका एक वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में वह अपनी पत्नी पर बल प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बचाव में पत्नी ने उन पर कैंची से हमला किया। वीडियो सामने आने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पहले तो यह कहा कि जब तक लिखित शिकायत नहीं आएगी कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन जब मामला नेशनल मीडिया तक सुर्खियों में आ गया तो फिर श्री शर्मा को पद से हटा दिया गया। 

पद से हटाए जाने से पहले और वीडियो वायरल हो जाने के बाद एडिशनल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने बयान दिया था कि हमारी शादी 32 साल पहले हुई थी। 2008 में भी मेरी पत्नी ने मेरे खिलाफ शिकायत की थी लेकिन प्रश्न ये उठता है कि 2008 से आज 12 साल हो गए वो मेरे घर में ही रह रही, मेरे ही पैसे से विदेश जा रही, यदि मेरा स्वभाव मार-पीट का होता तो बहुत पहले ही शिकायत आ जाती। 
 
इससे पहले STF के डीजी रहते हुए भी पुरुषोत्तम शर्मा सुर्खियों में रहते थे। हनीट्रैप कांड के दौरान इनका नाम खूब उछला था। साथ ही प्रदेश से बाहर STF के एक प्लैट की चर्चा भी खूब हुई थी। तकरार यहां तक बढ़ गया था कि प्रदेश के डीजीपी और ये आमने-सामने आ गए थे। उसके बाद तत्कालीन कमलनाथ की सरकार ने पुरुषोत्तम शर्मा को पद से हटा दिया था।
जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे पार्थ गौतम शर्मा भी आईआरएस अधिकारी हैं। चर्चा है कि बेटे ने ही यह वीडियो जारी किया है। वहीं, पुलिस के बड़े अफसर का मामला होने की वजह से तमाम आलाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। हनीट्रैप मामले में जब पुरुषोत्तम शर्मा का नाम उछला था, तब उन्होंने कहा था कि मुझे बदनाम करने की साजिश है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments