Homeमध्यप्रदेश सतीश के भाई पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार के भाजपा से निष्कासन के...

 सतीश के भाई पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार के भाजपा से निष्कासन के बाद समर्थकों ने जलाए भाजपा के झंडे

सतीश के भाई पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार के भाजपा से निष्कासन के बाद समर्थकों ने जलाए भाजपा के झंडे

मुरैना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सुमावली के पूर्व विधायक श्सत्यपाल सिंह सिकरवार “नीटू” को घोर अनुशासनहीनता के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।इसके बाद सतपाल सिकरवार समर्थकों ने  भाजपा के झंडे जलाए व बीडी शर्मा शर्मा नरेंद्र सिंह तोमर के मुर्दाबाद के  नारे लगाााते हुए रैली 6निकालकर  जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया सिकरवार को भाजपा से किया है 6 साल के लिए निष्कासित के बाद नाराज है समर्थक

कांग्रेस ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा छाेड़कर कांग्रेस में आए सतीश सिंह सिकरवार काे टिकट दिया है। जबकि उनके पिता गजराज सिंह व भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा से जुड़े रहे थे। भाजपा ने गजराज सिंह काे बडा मलहरा और पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह काे मांधाता में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी साैंपी थी। सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू ने आदेश का पालन नहीं किया और वह मांधाता नहीं गए। इसके चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार काे पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार काे 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लाेकेंद्र पाराशर ने इसकी पुष्टि की है। इससे गुस्साए सत्यपाल सिंह के समर्थकाें ने मुरैना में भाजपा के झंडे झंडे बैनराें में आग लगाकर जमकर नारेबाजी की है। कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार के चुनाव मैदान में हाेने से पार्टी काे भितरघात की आशंका थी। सूत्राें की माने ताे पार्टी नेताओं तक इस संबंध में कुछ शिकायतें भी पहुंची थी। इसलिए पिता-पुत्र दाेनाें काे दूसरे जिले में चुनाव का प्रभार साैंपा गया था। सत्यपाल सिंह पर मांधाता नहीं जाने पर कार्रवाई की गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments