Homeदेशमोदी ने फिर साबित किया मौजूदा राजनीति में उनसे बड़ा सूरमा...

मोदी ने फिर साबित किया मौजूदा राजनीति में उनसे बड़ा सूरमा कोई नहीं

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर वोटों की हो चुकी है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने अपने-अपने गठबंधन के लिए 20 रैलियां कीं। NDA के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 रैलियां कीं और महागठबंधन के लिए राहुल गांधी ने 8 रैलियां कीं। मोदी ने 12 रैलियों में 109 सीटें कवर कीं तो राहुल ने 8 रैलियों में 49 सीटें कवर की।

आंकड़ों की बात करें तो मोदी का स्ट्राइक रेट राहुल से दोगुना से भी ज्यादा है। मोदी का स्ट्राइक 61% रहा वहीं राहुल का स्ट्राइक रेट 25% भी रह न सका।

मोदी ने साबित किया कि वही असली सूरमा

मोदी ने एक बार फिर अपना लोहा मनवा लिया है। बिहार चुनाव में मोदी ने यह साबित कर दिया कि मौजूदा राजनीति में उनसे बढ़कर सूरमा कोई नहीं। मोदी ने 12 जिलों में रैलियां कर 109 सीटें कवर की। जिसमें से NDA को 66 सीटों पर जीत मिली। यानी मोदी ने जितनी सीटें कवर की उनमें से 61% सीटों पर NDA को जीत मिली।

जिले 12
सीटें कवर की 109
जीत 66
हार 46
स्ट्राइक रेट 61%

मोदी के सामने राहुल की एक न चली

राहुल का स्ट्राइक रेट एक बार फिर ठीक न हो सका। ठीक तो दूर मोदी के सामने राहुल की स्ट्राइक रेट आधी भी नहीं है। राहुल ने 8 जिलों में रैलियां की, जिसमें उन्होंने 49 सीटें कवर की। 49 में सिर्फ 12 सीटों पर ही महागठबंधन के कैंडिडेट को जीत मिली जबकि 37 पर हार। राहुल ने जितनी सीटें कवर की उनमें से महागठबंधन को 25% से भी कम सीटों पर जीत मिली।

जिले 8
सीटें कवर की 49
जीत 12
हार 37
स्ट्राइक रेट 24.48%

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments