मेलबर्न: न्यूजीलैंड में नवनिर्वाचित युवा सांसदों में से एक डॉ. गौरव शर्मा ने बुधवार को संसद में संस्कृत में शपथ ली. ऐसा करने के साथ ही उन्होंने नया इतिहास रच दिया है. वह भारत से बाहर संस्कृत में शपथ लेने वाले दूसरे नेता बन गए हैं. इससे पहले सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने इस साल जुलाई में संस्कृत में शपथ ली थी. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से ताल्लुक रखने वाले डॉ. शर्मा 33 साल के हैं. वह हाल ही में न्यूजीलैंड के हैमिल्टन वेस्ट से लेबर पार्टी के सांसद चुने गए हैं.