Homeमध्यप्रदेशशब्दशक्तिन्यूस की खबर के बाद ऐसे सक्रिय हुए कलेक्टर की गायों के...

शब्दशक्तिन्यूस की खबर के बाद ऐसे सक्रिय हुए कलेक्टर की गायों के लिए पहुंच गई एक ट्रक त्रिपाल

धन्यवाद कलेक्टर साहब देर ही से सही लेकिन सर्दी के कारण लगातार काल का ग्रास बन रहे लालटिपारा गौशाला के गौवंश को बचाने पिछले दो दिनों में आपने जो ततपरता दिखाई है वो काबिले तारीफ कही जा सकती है। उल्लेखनीय है की शनिवार को गौशाला में दस दिनों के दौरान सर्दी के कारण लगभग 200 गायों के मरने की जानकारी गौसेवक आकाश सक्सेना ने सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इस जानकारी के आधार शब्दशक्तिन्यूस ने खोजखबर ली तो यह बात सच साबित हुई इसी आधार पर शब्दशक्तिन्यूस ने “शनिवार को  शिवराज सरकार की गौवंश संरक्षण नीति को मुंह चिढ़ाती लालटिपारा गौशाला दस दिन मैं सर्दी से 200 गौवंश की मौत “शीर्षक से खबर प्रकाशित की । इस खबर के प्रकाशित होते ही ग्वालियर कलेक्टर ने इसे गम्भीरता से लिया और रात को ही लालटिपारा गौशाला जा पहुंचे उन्होंने जब खुद अपनी आंखों से खबर की सच्चाई को देखा तो तुरंत ही अधिकारियों को गायों के लिए त्रिपाल की व्यवस्था के निर्देश दिए। रविवार को भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह छुट्टी होने के बावजूद इस विषय को लेकर सक्रिय दिखे। उनकी यह सक्रीयता रंग लाई ओर शाम होने से पहले गौवंश को सर्दी से बचाने के लिए एक ट्रक त्रिपाल भारी मात्रा में गुड़ अजवाइन यहां पहुंच गया महत्वपूर्ण बात यह थी की इसमें एक क्विंटल गुड़ खुद कलेक्टर श्री सिंह ने अपनी तरफ से दान दिया उन्होंने रेडक्रॉस से ₹200000 की मदद से  त्रिपाल भिजवाई 

लाल टिपारा स्थित गौशाला एवं मार्क हॉस्पिटल स्थित गौशाला में निवासरत लगभग 8000 गौ माता को सर्दी से बचाने के लिए कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने रेडक्रॉस से ₹200000 की सहायता से एक ट्रक त्रिपाल गौशाला में भिजवाई।

उल्लेखनीय है कि गौशाला में गौ माता को भीषण सर्दी से बचाने के लिए त्रिपाल एवं गुड व अजवाइन की व्यवस्था करने की  गत दिवस कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गौशाला का निरीक्षण कर गायों के लिए सैलरी से बचाव के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा तथा तत्काल ₹200000 की व्यवस्था रेड क्रॉस से कर त्रिपाल मंगाने के निर्देश दिए इसके साथ ही गौशाला में अलाव जलाने के लिए भी लकड़ी का इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर आज गौशाला में एक ट्रक त्रिपाल आ गई है। मौके पर पहुंचकर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश ने गौशाला त्रिपाल हेतु ₹200000 का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर पूर्व साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन ने कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह से अपील की कि वह आम जनों से अपील करें की गौशाला में गायों को सर्दी से बचाने के लिए गुड व अजवाइन का सहयोग करें। जिसको लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने सबसे पहले स्वयं की ओर से एक कुंटल गुड देने की घोषणा की। उनके साथ ही अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, नगर निगम उपायुक्त डॉ प्रदीप श्रीवास्तव एवं समाजसेवी श्री राकेश नरवरिया ने भी अपनी ओर से एक-एक क्विंटल गुड व 4 किलो अजवाइन देने की घोषणा की। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि वह आम जनों से भी अपील करेंगे कि गौशाला में गायों के रखरखाव एवं उन्हें सर्दी से बचाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments