Homeमध्यप्रदेश'लव जिहाद' पर बोले शिवराज - अगर कोई हमारी बेटियों के साथ...

‘लव जिहाद’ पर बोले शिवराज – अगर कोई हमारी बेटियों के साथ घिनौनी हरकत करेगा तो मैं उन्हें तोड़कर रख दूंगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि सरकार सभी की है, सभी धर्मों और जातियों की। कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारी बेटियों के साथ घृणित कुछ भी करने की कोशिश करता है, तो मैं तुम्हें तोड़ दूंगा।

उन्होंने कहा कि अब ये नहीं चलेगा, कोई अगर बहला-फुसलाकर, दबाव या लालच देकर ऐसा करने की कोशिश करेगा तो सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं ऐसी बेटियों की जिंदगी तबाह और बर्बाद होकर नरक बन जाती है। वो दर-दर की ठोकरें खाती है। मैं सबके साथ हूं, कोई भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार से दूर नहीं है, लेकिन गड़बड़ करने की या धर्मांतरण का कुकृत्य ‘लव जिहाद’ जैसी चीज की तो आप तबाह और बर्बाद हो जाओगे। हम मध्य प्रदेश में ये सब नहीं चलने देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments