Homeमध्यप्रदेशसांसद शेजवलकर ने कहा शीघ्र मूर्तरूप लेगी रोप वे की महत्वाकांक्षी योजना

सांसद शेजवलकर ने कहा शीघ्र मूर्तरूप लेगी रोप वे की महत्वाकांक्षी योजना

 

ग्वालियर /ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर ने आज कहा की ग्वालियर के विकास की तमाम योजनाओं पर दृतगति से काम चल रहा है उनकी महत्वाकांक्षी रोप वे योजना भी आने वाले समय में मूर्त रूप लेगी इसपर प्रयास जारी है। उन्होंने यह बात आज सुबहअपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
श्री शेजवलकर ने  कहा की रोप वे की योजना पर 2010 में ईएसआई से मंजूरी मिली थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शिलान्यास किया था। चूंकि 2015 में सरकार नहीं थी अतः इसमें व्यवधान आया जिसे हमने दूर करने के प्रयास किए कोर्ट से भी मंजूरी मिली और अन्य विभागों से पुनः NOC प्राप्त होने के बाद काम शुरू हुआ ।उन्होंने कहा की इसको लेकर कुछ शिकायत के साथ अधिकारियों की लेतलाली की वजह से यह योजना विलंबित हुई है। इसे पुनः प्रारम्भ करने के प्रयास जारी हैं और शीघ्र ही यह मूर्त रूप लेगी।
शहर विकास को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में श्री शेजवलकर ने कहा की पेयजल,सड़क,बिजली आदि पर विशेष फोकस करते हुए चौतरफा विकास के कार्य जारी हैं। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत भी अनेक काम चल रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया की यातायात व सड़कों को लेकर कुछ कमियां हैं जिन्हें दूर करने के प्रयास लगातार चल रहे हैं।
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से जुड़े सवाल पर ग्वालियर सांसद ने कहा की कोविड संकटकाल में देश पर जहां आर्थिक बोझ बढ़ा है वहीं कई अन्य समस्याओं ने भी परेशानी बढाई बावजूद इसके प्रधानमंत्री मोदी ने जनहित को ध्यान रखते हुए कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया है। उन्होंने कहा की अंतरराष्ट्रीय कारणों से यह समस्या बढ़ी है। नगरीय निकाय चुनाव के घोषणपत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर श्री शेजवलकर ने कहा की परम्परानुसार घोषणापत्र समिति द्वारा इसपर निर्णय लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा की शहर विकास के कुछ मामलों में प्रशासनिक अमले की लेटलतीफी के कारण विलम्ब हुआ है उसमें तेजी लाने के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments