Homeमध्यप्रदेशज्ञानदायिनी मां सरस्वती का पूजन कर चित्रभारती ने मनाई वसन्त पंचमी

ज्ञानदायिनी मां सरस्वती का पूजन कर चित्रभारती ने मनाई वसन्त पंचमी

ग्वालियर /आज वसन्त पंचमी के अवसर पर चित्रभारती द्वारा माता सरस्वती का पूजन शहर के कलाकार एव कलासाधकों द्वारा किया गया। विवेकानंद सभागार राष्ट्रोत्थान न्यास भवन नई सड़क पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती खुशबू गुप्ता ,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,अध्यक्षविजय दीक्षित सह प्रान्त प्रचार प्रमुख संघ,मुख्यवक्ताराम किशोर उपाध्याय ,विशेष अतिथिश्री दिनेश चाकणकर प्रान्त सह संयोजक चित्रभारती मध्यभारत,चन्द्र प्रताप सिकरवार विभाग प्रमुख , नारायण पिरोनिया जिला सयोजक मध्यभारत लश्कर ग्वालियर उपस्थित रहे,कार्यकम में माता सरस्वती जी की पूजन वन्दन किया गया।मुख्य अतिथि जी ने कहा कि जो फ़िल्म जगत में जो आज परोसा जा रहा है वह कहां तक ठीक है, आज के नाटक,धारावाहिकों तथा फिल्मों हमे भारत की संस्कृति नजर नही आती।आज फिल्मों को हम परिवार के साथ देखने में संकोच होता है, क्या वह देखने लायक हैं कि नही ?मन में विचार आते हैं,, इसलिए फिल्मों में सुधार की आवश्यकता है।मुख्य वक्ता प्रख्यात कवि श्री राम किशोर उपाध्याय ने कहा कि माँ सरस्वती हम सब कलाकारों एव कलासाधकों की आराध्य देवी हैं ,हम सब को उनका स्मरण करते रहना चाहिए। चित्र भारती के प्रांत सह संयोजक दिनेश चाकणकर ने सभी उपस्थित कला साधकों को वसंत पंचमी के शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चित्र भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग का आयाम है जिसका कार्य फिल्मों/नाटकों के माध्यम से सामाजिक मूल्यों की स्थापना है। हमारे सांस्कृतिक गौरव तथा मूल्यों पर संदेश देने वाली तथा समाज में समरसता बनाए रखने वाली फिल्में बने यह चित्र भारती का प्रयास है। इस हेतु मध्यप्रदेश में सतपुड़ा चलचित्र समिति तथा विंध्याचल आर्ट्स नाम की दो समितियों का गठन किया गया है। विभाग संयोजक चन्द्र प्रताप सिकरवार ने चित्रभारती के कार्य एव आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। बाल कलाकार मंत्रिता शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना की,कार्यक्रम का संचालन मनीष मांझी एवं आभार प्रशांत चौहान द्वारा किया गया,इस अवसर पर बंटी विजय शर्मा ,अभिजीत प्रधान ,सुमित कश्यप ,नारायण प्रजापति,अरुण काटे जी, अरविंद ,पवन ,अजय कुबेर जी,उत्तम पाठक ,भास्कर गायकवाड़, एकत्मता शर्मा,प्रवीण प्रजापति, सोनम सुमित कश्यप, ,स्वतिक कश्यप,उमेश कुशवाह, बॉबी,विजय पिरोनिया,आर्यन मांझी,अनन्या मांझी,शरद खटीक , बाथम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments