Homeदेशजब लाइव मीटिंग में पत्नी ने कर दिया किस तो अधिकारी के...

जब लाइव मीटिंग में पत्नी ने कर दिया किस तो अधिकारी के उड़े होश

 

कोरोना महामारी फैलने के बाद दुनिया तेजी से डिजटलीकरण की तरफ आगे बढ़ने लगी। इस दौरान लोग घर से ही काम करने का भी मौका मिल गया, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी भी घटनाएं हो जाती है, जिसे चाहकर भी आप हटा नहीं सकते हैं। ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ। जिसे देखकर आंनद महिंद्रा भी अपने आप ट्वीट करने से रोक नहीं पाएं।

बता दें कि इन दिनों एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखकर पता चल रहा है कि शख्स लाइव मीटिंग कर रहा है, इस दौरान किसी टॉपिक पर चर्चा कर रहा होता है कि तभी उसकी पत्नी आज जाती है और पत्नी अपने पति को किस करने वाली ही थी कि पति ने देख लिया इस दौरान पति तोते उड़ जाते हैं और अपनी पत्नी को थोड़ा नाराज़ होकर कहता है कि ‘मैं ऑन एयर हूं, यह क्या बकवास है’। फिर पत्नी उसका लैपटॉप देखती है और हंसने लगती है।

देश में कोई मजेदार घटना हो या फिर तकनीकी की आंनद महिंद्रा उसे जरूर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, उन्होंने वीडियो को भी शेयर करते हुए महिला को ‘वाइफ ऑफ द ईयर’ बताया है। आंनद महिद्रा ने ट्वीट कर हंसते हुए कहा कि ‘मैं महिला ‘वाइफ ऑफ द ईयर’ नामित करता हूं। और अगर पति अधिक प्यार करने वाला होता तो मैं उन्हें ‘कपल ऑफ द ईयर’ के लिए नामांकित कर देता, लेकिन वह घबरा जाता है!’

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा (IPS Officer Rupin Sharma) ने अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वर्क फ्रॉम होम के खतरे।’

उन्होंने ये वायरल वीडियो 13 फरवरी को शेयर किया था, जिसके अब तक हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। लोग जमकर इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और इस पर लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

जहां एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, ‘पहला प्यार होगा पक्का सर जी का’ तो वही अन्य ने कहा- ‘वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग करते हुए हमेशा अपने कमरे को बंद कर लें। लेकिन मानना पड़ेगा कि शख्स को क्या प्यारी पत्नी मिली है’।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments