लक्षद्वीप और उसके आस-पास दक्षिण-पूर्व क्षेत्र अरब सागर पर गंभीर चक्रवात तूफान ‘ओखी’ पिछले 48 घंटों के दौरान खासी तबाही मचा चुका है लेकिन उसके कहर का प्रकोप अभी दो दिन तक और रहने की संभावना है। ओखी के प्रभाव वाले इलाकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वमसेवक बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। उनके द्वारा मुसीबत में फँसेलोगों तक भोजन दवाएं कपड़े आदि पहुंचाने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि, ओखी चक्रवात तेज होकर तीव्र चक्रवात में बदल गया है। यह 110 किलोमीटर पूर्वोतर में मिनिकोय द्वीप में स्थित है और अगले 24 घंटों के दौरान इसके और तेज होने की संभावना है, जो लक्षद्वीप के द्वीपों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
उसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। एेसे में रविवार को सुबह के समय तूफान और ज्यादा विकराल हो जाएगा। सोमवार से इसके प्रभाव में कमी आना शुरू हो जाएगा और मंलवार से कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि केरल और पड़ोसी तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में तूफान से सात और लोगों के मरने की रिपोर्ट के साथ ही मृतक बढ़कर 19 हो गई है। हालांकि लक्षद्वीप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, समुद्र में मछली पकड़ने गए कन्याकुमारी के 1000 मछुआरों के लापता होने की रिपोर्ट है।