Homeप्रमुख खबरेंभोपाल गैस त्रासदी की वर्षी पर मैराथन का विरोध

भोपाल गैस त्रासदी की वर्षी पर मैराथन का विरोध

भोपाल गैस त्रासदी की 33वें वर्ष पर भोपाल आज रनर्स की ओर से ‘रन भोपाल रन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन भोपाल गैस पीडि़तों ने मैराथन कार्यक्रम का विरोध किया और इसे गलत बताया है। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम को किसी और दिन भी किया जा सकता है। हम लोग इतने वर्षों से न्‍याय के लिए लड़ाई कर रहे है और इस तरह के आयोजन उसकी गंभीरता को कम कर रहे हैं। रेस के पहले सुबह पांच बजे गैस पीडि़तों ने कैंडल जलाकर हादसे में मारे गए लोगों के पहले श्रद्धांजलि दी और इसके बाद अपना विरोध जाहिर कर दिया।वहीं मैराथन में हिस्‍सा ले रहे लोगों को कहना है कि हम इस हादसे में मारे गए लोगों को अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं ताकि उनकी आत्‍मा को शांति मिल सके। हमारा यह मकसद नहीं है कि पीडि़तों को किसी भी प्रकार से दुखी किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments