Homeधर्म कर्मशिवरात्रि पर इस तरह प्रसन्न करें भोला भंडारी को दूर होंगे सारे...

शिवरात्रि पर इस तरह प्रसन्न करें भोला भंडारी को दूर होंगे सारे कष्ट

फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि 11 मार्च को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि शिव योग के साथ घनिष्ठा नक्षत्र में पड़ रही है। इस दिन लोग भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कई उपाय करते हैं। जानिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कौन-से किए उपाय किये जाते हैं उपाय-

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की गंगाजल और दूध से अभिषेक करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण में शिव पुराण का पाठ करना या सुनना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन लोगों को दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव की पूजा के दौरान शहद और घी से अभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

जिन जातकों के स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता है। उन्हें महाशिवरात्रि का लाभ उठाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए जल में दुर्वा मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

संतान प्राप्ति की कामना रखने वालों को महाशिवरात्रि के दिन दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। कहा जाता है कि भगवान शिव के साथ माता पार्वती और गणेश एवं कार्तिक भगवान की पूजा करने से संतान सुख का योग बनता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments