HomeBreakingप्रधानमंत्री ने दी बधाई तो सबसे पहले शुभकामनाएं देने निवास पहुंचे वीडी...

प्रधानमंत्री ने दी बधाई तो सबसे पहले शुभकामनाएं देने निवास पहुंचे वीडी शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों ’’ पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की। उधर दूसरी ओर मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज सबसे पहले शिवराज सिंह के निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं उनके साथ प्रदेश भाजपा के सह संगठनमंत्री हितानन्द शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर व भोपाल भाजपा अध्यक्ष भी साथ थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रातः ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

चौहान 2005 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वर्ष 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने सत्ता से दूर रहे। हालांकि कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बने और बाद में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments