विमानतल पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की अगवानी
ग्वालियर 11 मार्च 2021/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे। ग्वालियर विमानतल पर जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी अगवानी करने पहुँचे। मुख्यमंत्री कुछ देर रूकने के पश्चात भिण्ड जिले के रावतपुरा धाम में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 12.30 बजे राजकीय विमान से ग्वालियर विमानतल पधारे। ग्वालियर से हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले के रावतपुरा धाम के लिये रवाना हुए। विमानतल पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री कप्तान सिंह सहसारी, श्री मोहन सिंह राठौर, श्री दीपक शर्मा, श्री सुधीर गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विमानतल पर आईजी श्री अविनाश शर्मा, डीआईजी श्री सचिन अतुलकर, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, एडीएम श्री रिंकेश वैश्य ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रावतपुराधाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात लगभग शाम 5 बजे हैलीकॉप्टर से ग्वालियर पधारे। उनके साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी आए ।