हरिद्वार /कोरोना संकट के बीच हरिद्वार में आज कुंभ का दूसरा शाही स्नान है। शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाकचौबंद है।
लेकिन शाही स्नान से पहले हरकी पैड़ी पर भीड़ उमड़ पड़ी है। आम लोग शाही स्नान से पहले गंगा जी में डुबकी लगाने पहुंचे। इस दौरान कोविड नियम तार-तार हो गए हैं और सभी तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
कुंभ मेला आईजी संजय गुंजयान ने मीडिया को बताया कि हम लोगों से लगातार कोविड नियमों के पालन का आग्रह कर रहे हैं लेकिन भारी भीड़ के कारण यह व्यावहारिक रूप से असंभव है। आईजी का कहना है कि भारी भीड़ को देखते हुए यहां घाट पर सामाजिक दूरी जैसे नियम का पालन करा पाना नामुमकिन है। अगर हमने ऐसा कराने की कोशिश की तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए हम ऐसा नहीं कर रहे हैं।
आईजी संजय गुंजयानने बताया कि घाट पर सुबह 7 बजे तक आम लोगों के लिए स्नान करने दिया गया इसके बाद यह स्थान अखाड़ों के लिए आरक्षित किया यहां कह र
खबर लिखे जाने तक अलग अलग अखाड़ों के क्रम से स्नान जारी है। अखाड़ों के स्नान शाम 3 बजे तक चलेगा अंत में निर्मल अखाड़ा स्नान करेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर कुंभ मेला पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरकी पैड़ी पर स्नान करने के लिए कुछ राहत दी है। इसके अंतर्गत श्रद्दालुओं ने हरकी पैड़ी पर सुबह सात बजे तक स्नान किया । इसके बाद आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र पर प्रतिबंधित कर दिया गया क्षेत्र अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए आरक्षित हैै।