Homeग्वालियर अंचलकोरोना संकटकाल में जान की चिंता किए बगैर रुग्ण मानवता की सेवा...

कोरोना संकटकाल में जान की चिंता किए बगैर रुग्ण मानवता की सेवा में जुटे संघ स्वयंसेवक

संकट में सहयोगी बन रही आरएसएस की हेल्प डेस्क

ग्वालियर / बीते वर्ष की तरह वर्तमान के भीषण कोरोनकाल महामारी के दौरान भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रुग्ण मानवता की सेवा में जुट गए हैं। उनके द्वारा भोपाल ग्वालियर जैसे कई कोरोना प्रभावित जिलों में जहां हेल्प डेस्क बनाई गई हैं वहीं उनके द्वारा पीड़ितों एवं जरूरतमंदों की सेवा, दवा और भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही अस्पतालों में खाली बेड की जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते सक्रमण के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों एवं जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए हेल्पडेस्क बनायी है। इसके माध्यम से स्वयंसेवक लोगों की सहयता करने, जरूरी सामान उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य परामर्श देने का कार्य कर रहे हैं। कोरोना हेल्प डेस्क के यह प्रयास आरएसएस ने मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और विदिशा सहित अन्य शहरों में शुरू किये हैं।

भोपाल महानगर हेल्पडेस्क पर आ रहे हैं सर्वाधिक फ़ोन कॉल :
भोपाल में कोरोना हेल्प डेस्क के साथ काम करने वाले कार्यकर्ता बताते हैं कि लगभग प्रतिदिन 100 से अधिक फोन कॉल उन्हें प्राप्त हो रहे हैं। ज्यादातर लोग अस्पताल में बेड की उपलब्धता और स्वास्थ्य परामर्श के लिए बात कर रहे हैं। हम यथासंभव उनकी सहायता कर रहें हैं। हमने अपने साथ शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को जोड़ा है, जो लोगों को परामर्श दे रहे हैं। इसके साथ ही अस्पताल में मरीज के अटेंडरों को भोजन इत्यादि उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।
भोपाल के कार्यकर्ता भावेश श्रीवास्तव बताते हैं कि उन्हें सुबह से लेकर देर रात तक नागरिक प्लाज्मा की व्यवस्था कराने हेतु संपर्क कर रहे हैं। इसके लिए वह अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क करके जरूरतमंद व्यक्तियों को प्लाज्मा, भोजन और दवाइयों की व्यवस्था कराने में जुटे हुए हैं।

रात 12 बजे बच्चे को उपलब्ध कराया दूध :
भोपाल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें बीती रात एक परिवार ने फोन किया और बताया कि उनके घर में पति-पत्नी दोनों कोविड पॉजिटिव हैं। बच्चा भूख की वजह से परेशान हो रहा है। उसके लिए दूध की व्यवस्था करनी है। कार्यकर्ताओं ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं से संपर्क करके रात 12:00 बजे ही उस छोटे बच्चे को दूध उपलब्ध कराया।

ग्वालियर हेल्प डेस्क पर आ रहे प्रतिदिन 20 से अधिक फोन :
भोपाल की तरह ही ग्वालियर में भी कोरोना हेल्प डेस्क का संचालन स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा है। नितिन अग्रवाल ने बताया कि उनके पास प्रतिदिन 20 से 25 फोन सहायता मांगने के लिए आ रहे हैं, जिनमें अधिकतर लोग प्लाज्मा संबंधी मदद मांग रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं के द्वारा प्लाज्मा डोनेट करने वाले लोगों की सूची बनाकर, उनसे संपर्क करके जरूरतमंद व्यक्ति को तुरंत ही प्लाज्मा उपलब्ध करा दिया जा जाता है। कुछ नागरिक हेल्प डेस्क के माध्यम से भोजन की व्यवस्था और अपने घरों के सैनिटाइजेशन कराने की भी मदद मांग रहे हैं।

उधर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने प्रशासन के सहयोगी के रुप में संभाला मोर्चा। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चौराहा पर रोको टोको अभियान में तथा मास्क आग्रह अभियान में सहभागिता करते हुए पुलिस के साथ भरी दुपहरी में निस्वार्थ भाव से मोर्चा संभाला ।तथा शहर के कई प्वाइंटों पर स्वयं सेवकों की टोली जन जागरूकता हेतु मौजूद रही ।इसी क्रम में कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों के लिए नेहरू डिग्री कॉलेज में बनाई गई खुली जेल में भी पुलिस के सहयोग हेतु स्वयं सेवकों की टोली मौजूद रही तथा आगे भी यह क्रम जारी रहेगा गौरतलब है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग तथा जिला प्रचारक श्री जितेंद्र गोस्वामी के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments