Homeमध्यप्रदेशआरएसएस ने कोरोना मरीजों व उनके परिजनों के लिए बनाये चार...

आरएसएस ने कोरोना मरीजों व उनके परिजनों के लिए बनाये चार क्वारेन्टीन सेंटर

संघ ने शुरू किए संक्रमित मरीजों के परिजनों हेतु चार क्वारेन्टीन सेंटर, लगभग 200 लोगों के आश्रय की व्यवस्था, डॉक्टर भी देंगे परामर्श

भोपाल /मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सेवा की कमान अपने हाथों में संभाल ली है। भोपाल में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा जिस गति से बड़ा उसके कारण पूरे शहर के सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड का अभाव देखने को मिला इस बात की जानकारी जब संघ के स्वयंसेवकों को लगी तो उन्होंने तुरंत ही समाज के बीच में उतरकर सहयोग करने की योजना बनाई।

भोपाल में चार जगह शुरू हुए क्वारेन्टीन सेंटर –
संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल के गांधीनगर के सेवा भारती आश्रम, शिवाजी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती शिशु मंदिर नारियल खेड़ा, सरस्वती शिशु मंदिर कोटरा को कवरेन्टीन सेंटर बनाये गए हैं, जिनमें लगभग 70 लोगों को आश्रय देने की व्यवस्था की गई है। वहीं आवश्यकता पड़ने पर लगभग 200 लोगों के रुकने की व्यवस्था इन सेंटर्स पर की जाएगी।

नि:शुल्क भोजन व्यवस्था :
संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन सेंटर में उन लोगों को रहने की व्यवस्था की गई है जिनके परिजन हाल ही में कोरोना से संक्रमित हुए हैं वहीं इन सेंटर में रहने वाले लोगों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई है इसके साथ-साथ समय-समय पर सेंटर में रहने वाले लोगों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा ।

लगभग 25 कार्यकर्ता करेंगे सेंटर पर सेवा :
जानकारी के मुताबिक इन चारों सेंटर पर संघ के 25 कार्यकर्ता लोगों की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। वही इस अवधि में यदि कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित निकलता है तो उसे अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था और उसके इलाज की व्यवस्था भी संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा की जाएगी।

राजधानी भोपाल के अलावा भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा संकट की घड़ी में सेवा कार्य शुरू कर दिए हैं ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments