Homeग्वालियर अंचलपिछले छः दिनों में जिले के 2,945 लोगों ने कोरोना को हराया

पिछले छः दिनों में जिले के 2,945 लोगों ने कोरोना को हराया

ठीक होकर आए जांबाज बोले मनोबल ऊँचा रखें कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता

ग्वालियर, 22 अप्रैल, 2021/ जिले में कोरोना को परास्त करने वाले जंबांजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले छः दिनों में जिले के 2 हज़ार 945 लोगों ने कोरोना पर फतह हासिल की है।
गोविंदपुरी निवासी जगदीश, सेवा नगर क्षेत्र की राधा और दर्पण कॉलोनी निवासी उदितांशु सहित कोरोना को हराकर आए अन्य जांबाजों का कहना है कोरोना से उबरने के लिए उपचार से ज्यादा हौसले और जज्बे की जरूरत है। अगर मनोबल ऊँचा रखकर उपचार लिया जाय तो कोरोना किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना जारी किए जा रहे कोरोना बुलेटिन के अनुसार गत 16 अप्रैल को जिले के 348 लोगों ने कोरोना को परास्त किया था। इसी तरह 17 अप्रैल को 485 मरीज,18 अप्रैल को 419 मरीज, 19 अप्रैल को 477 मरीज, 20 अप्रैल को 502 मरीज और 21 अप्रैल को 714 कोरोना मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौटे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments