Homeदेशआयुष मंत्रालय और सीएसआईआर के वैज्ञानिकों का दावा यह आयुर्वेदिक दवा है...

आयुष मंत्रालय और सीएसआईआर के वैज्ञानिकों का दावा यह आयुर्वेदिक दवा है कोरोना के हल्के लक्षणों के उपचार में कारगर

आयुष मंत्रालय और सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मलेरिया के उपचार में प्रयुक्त होने वाली दवा आयुष-64 कोरोना के हल्के मरीजों के उपचार में कारगर है। इस दवा को काफी समय पूर्व केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने विकसित किया था और दवा बाजार में उपलब्ध है। एक साल पूर्व इसके कोरोना रोगियों पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू किए गए थे जिनके नतीजों के आधार पर इसे कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अनुसंशित कर दिया गया है।

आयुष मंत्रालय ने आयुष-64 समेत कई देशी दवा फामूर्लों को परखने के लिए सीएसआईआर के साथ मिलकर यह कार्यक्रम शुरू किया था। इसके लिए एक टास्क फोर्स गठित की गई थी। आयुष-64  समेत कई अन्य फामूर्लों का परीक्षण किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ, एम्स जोधपुर समेत कई नामी एलोपैथी एवं आयुर्वेद अस्पतालों में कोरोना मरीजों पर किए थे।

140 करोनो मरीजों पर परीक्षण
आयुष-64 दवा के 140 करोनो मरीजों पर परीक्षण के बाद उसे लक्षणविहीन, हल्के एवं मध्यम संक्रमण के उपचार के लिए उपयुक्त पाया गया है। यह चार जड़ी बूटियों सप्तपर्ण, कुटकी, चिरायता तथा कुबेराक्ष से निर्मित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments