हुरावली आइसोलेशन सेंटर में होम आईसोलेट से वंचित मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा
ग्वालियर30अप्रैल। कोरोना महामारी संकट में मरीजों की लगातार बढ रही संख्या के कारण जयारोग्य हाॅस्पीटल, जिला चिकित्सालय मुरार एवं प्राईवेट नर्सिंग होम पर कोरोना मरीजों के ईलाज दवाब है । इसके लिए शहर में आईसोलेषन सेंटरों का बनना अत्यन्त आवष्यक है । इससे शासकीय हाॅस्पीटल एवं प्राईवेट नर्सिंग होमों पर मरीजों का 30 प्रतिषत दबाव कम हो जायेगा । उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट में केवल सरकार और प्रशासन की ही जिम्मेदारी नहीं है । इस कार्य में शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं एव ंहम सबको मिलकर अपनी- अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना पड़ेगा तभी कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकेगा । उन्होंने कहा कि सैंकड़ों मरीज हास्पीटलों से डिस्चार्ज होने के बाद होम आईसोलेट की व्यवस्था न होने के कारण परेशान होते हैं । हुरावली आईसोलेषन जैसे सेंटर इन मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेंगे । यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री यशवंत इंदापुरकर ने हुरावली आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ करते हुए कही।
आज हुरावली तिराहे पर श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की प्रेरणा एवं पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल के प्रयासों एवं जनसहयोग से 40 बिस्तरीय आईसोलेषन सेंटर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यवाह श्री यषवंत इंद्रापुरकर जी द्वारा किया गया । इस अवसर पर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, म.प्र. के ऊर्जा मंत्री माननीय प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुकेष अग्रवाल, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेष जादौन, भाजपा के वरिष्ठ नेता अषोक जादौन, एवं ए.डी.एम रिंकेष वैष प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।